शिमला : पंचायत चौकीदार यूनियन ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र
( words)
पंचायत चौकीदार यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला और उन्हें एक मांगपत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने बजट सत्र में पंचायत चौकीदारों के लिए कैसे पॉलिसी बनाई जाए, इसके लिए मंत्री पंचायतीराज विभाग को यूनियन के साथ बैठ कर मसौदा तैयार करने को कहा।
