कुनिहार : पंचायत कोठी ने दुकानदाराें व अस्पताल में बांटे डस्टबीन
( words)
रंजीत सिंह। कुनिहार
स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोठी द्वारा कोठी पंचायत के समस्त दुकानदारों व नागरिक चिकित्सालय कुनिहार मे डस्टबीन बांटे। पंचायत को स्वच्छ व रोग मुक्त बनाने के लिए पंचायत द्वारा यह पहल की गई है व दुकानदारों को गीले व सूखे कचरे के लिए इन डस्टबिनों का सही तरीके से उपयोग करने को कहा गया, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वछ भारत मिशन को कामयाब किया जा सके। इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी कुनिहार तारा शर्मा, एसबीपीओ कर्म चंद शर्मा, बीडीसी सदस्य देवेंद्र तनवर, प्रधान बलविंदर कौर, वार्ड मेंबर राकेश, देवीचंद, गगन करड व राम रतन तनवर आदि उपस्थित रहे।
