कुनिहार : श्रीराम की अनेकों लीलाओं से भक्तिमय हुई पंचायत सायरी
रंजीत सिंह। कुनिहार
सायरी पंचायत के शलोग गांव में चल रही 9 दिवसीय श्रीराम कथा को सायरी पंचायत सहित अन्य क्षेत्रों से भी लोग कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं। कथा के अंतिम दिन कथा वाचक श्री राम प्रताप शर्मा ने भगवान शिव व प्रभु श्रीराम की अनेकों लीलाओं का अपने प्रसंग में उल्लेख करते हुए कहा कि सती ने भगवान शिव का कहा नहीं माना और भगवान श्रीराम की परीक्षा ले बैठी और अंत में परिणाम यह हुआ कि भगवान शिव ने सती का त्याग कर दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्यों के मन की स्थिति भी ऐसी ही है, जो अपनी बुद्धि काे मानते हैं, शास्त्रों काे नहीं। इसी कारण हमें अनेकों दुखों का सामना करना पड़ता है। आचार्य ने उपस्थित श्रोताओं को उपदेश देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम एक मर्यादा पुरुषोत्तम हैं।
उन्होंने इस धरा धाम में आकर एक मर्यादा की स्थापना की। सभी मानवों को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए, जिससे हमारा समाज एक मर्यादित समाज बन सके। कथा वाचक ने हनुमान, शबरी, सरुपनखा, जटायु का उलेख भी विस्तार पूर्वक किया तथा भविषण की सहायता से कैसे रावण का बध किया और सीता माता व लक्ष्मण के साथ 14 वर्षों का बनवास काटकर अयोध्या नगरी पहुंचे। इस तरह अंतिम दिवस हवन व पुर्णाहुति के साथ कथा को विराम दिया गया। इस अवसर पर आयोजक जीआर भारद्वाज, हरिदत्त शर्मा, पलक राम कश्यप, डीडी कश्यप, जीतराम कश्यप, राम स्वरूप शर्मा, महेंद्र शर्मा, अभिराम कश्यप व विमला कश्यप सहित सैकड़ों लाेग मौजूद रहे।
