जयसिंहपुर : पंडित विष्णु दत शर्मा का 91 वर्ष की आयु में हुआ निधन, क्षेत्र में शोक लहर

नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रान्त प्रथम अध्यक्ष स्व. पंडित विष्णु दत शर्मा का कल रात्रि 12:15 का निधन अत्यंत दुःखद है। विश्व हिन्दू परिषद हिमाचल प्रान्त प्रथम अध्यक्ष स्व. विष्णु दत शर्मा का कल रात्रि 12:15 निधन के समाचार प्राप्त होते ही समस्त कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पंडित विष्णु दत शर्मा की आयु 91 वर्ष थी, जो कि बीते काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पंडित विष्णु दत शर्मा शीघ्र स्वस्थ हों सभी परिवार व् बंधुजन ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने तथा लंबी उम्र की प्रार्थना कर रहे थे। विष्णु दत शर्मा का निधन परिवार व संगठन के लिए गहरी क्षति है, जिसकी भरपाई असंभव है।
अपना पूरा जीवन हिन्दू हित, सम्मान, स्वाभिमान की रक्षा करने के लिए समर्पित कर दिया था। हिन्दुत्व के मुखर प्रतिनिधि और योद्धा थे। संगठन सदैव उनके द्वारा किए गए मार्गदर्शन पर चल कर हिंदुत्व, मान्यताओं, रीति रिवाजों, सम्मान, स्वाभिमान, हितों और प्रतीकों की रक्षा का कार्य करता रहेगा और हिंदुओं को जागरूक करके उनको संगठित रखने के लिए प्रयत्नशील रहेगा। विष्णु दत शर्मा का पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शनार्थ के लिए उनके निवास स्थान शिवनगर (छैछरी) में रहेगा।