पांवटा : कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर ढोल की थाप पर नाचे कार्यकर्ता
कर्नाटक में कांग्रेस को बंपर जीत मिलने पर कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल की थाप पर नाच कर और लोगों में लड्डू बांटकर जीत की खुशी मनाई जा रही है। वही पांवटा के पूर्व विधायक किरनेश जंग ने जस्ट ज्ञान जारी करते हुए कहा कि मोदी सरकार के मास्टर प्लान कर्नाटक की जनता के आगे फीका पड़ गया।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए कांग्रेस को चुना है। यहां के लोगों ने धर्म की राजनीति को नकारा है और सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने वाली कांग्रेस को सेवा का मौका दिया है। उन्होंने कहा आने वाले समय में पूरे देश के लोग इसी तरह से कांग्रेस में अपना भरोसा दिखाएंगे और 2024 में केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और लोकतंत्र की रक्षा जैसे मद्दे को ध्यान में रखकर कर्नाटक की जनता ने अपना वोट किया और कांग्रेस को सेवा का मौका दिया है।