जसवां-परागपुर : बीपीएस स्कूल ने मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
( words)
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर
भारती पब्लिक स्कूल संसारपुर टेरेस का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जसवां-परागपुर से विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य ने की। समारोह को चार भागों में बांटा गया था। सर्वप्रथम माता सरस्वती माता की चित्र के आगे पुष्प अर्पित किए गए। वहीं, दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दाैरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां एक से बढ़कर एक रहीं। लगभग 15 से ऊपर प्रस्तुतियां रही, जिसमें समारोह का आकर्षक देश मेरा रंगीला, हरियाणा नृत्य छात्र-छात्राओं का भांगड़ा, पहाड़ी नाटी तथा पंजाबी गिद्दा रहीं।
