परागपुर: उद्योग मंत्री पर निम्न स्तर की टिप्पणियां करने से बाज आए कांग्रेस नेता- मुकेश सोनी
( words)
गुरुवार को परागपुर विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में बात करते हुए भाजपा युवा मोर्चा संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष मुकेश सोनी ने जसवां-परागपुर कांग्रेस द्वारा मंत्री बिक्रम ठाकुर पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि हाल ही में उद्योग मंत्री को फतेहपुर का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस द्वारा उद्योग मंत्री पर टिप्पणी की थी। जिसकी वह घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा उद्योग मंत्री की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस नेता को 2022 के लिए घबराहट हो रही है।