परागपुर : उपभोक्ता जल्द करवाए केवाईसी,अन्यथा कटेंगे कनेक्शन
( words)

विधुत उप-मंडल परागपुर द्वारा क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे जल्द से जल्द केवाईसी करवाले। बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की जा सकती है। विद्युत उपमंडल परागपुर में उपभोक्ता प्रत्येक कार्यदिवस को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक अपने नजदीकी उप-केंद्र या अधिकृत कर्मी के माध्यम से केवाईसी करवा सकते हैं। इस बारे में सहायक अभियंता, विद्युत उप-मंडल परागपुर, ई. बिक्रमजीत सिंह द्वारा सूचना दी गई है कि सरकार के आदेशानुसार अब बिना केवाईसी के उपभोक्ताओं के बिल भी जारी नहीं हो पाएंगे, जिससे विद्युत आपूर्ति एवं भुगतान व्यवस्था पर प्रभाव पड़ेगा। इस कार्य को सुविधा जनक बनाने के लिए बोर्ड द्वारा आठ अधिकृत कर्मचारियों के नाम और उनके व्हाट्सएप फोन नंबर जारी किए गए हैं, जिनसे संपर्क कर उपभोक्ता सहायता प्राप्त कर सकते हैं। ये नाम और नंबर इस प्रकार हैं:
1 विक्रम 98054-67998
2 अमित 94592-20812
3 रंजीव 98163-63375
4 ऋषु भारत 98050-80304 / 94189-25700
5 निखिल 70184-00628
6 राजीव 94189-90519
7 संजीव 98827-71930
8 अमित बजाज 98059-86450
उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी अब तक नहीं हुई है उनकी बिजली आपूर्ति, बिलिंग सेवा तथा संबंधित सुविधाएं सरकार के निर्देशों अनुसार अस्थायी बंद की जा सकती हैं। इसलिए जनता से अपील की जाती है कि बिना किसी असुविधा के अपने दस्तावेज़ों के साथ समय पर केवाईसी पूरी करवाएं।