ऑपरेशन के बाद परस राम के स्वास्थ्य में सुधार
( words)
- शिक्षा मंत्री ने पीजीआई में पूछा कुशल क्षेम, कुल्लू मारपीट प्रकरण में दो को मिली क्लीन चिट
कुल्लू में ज़मीन खरीद फरोख्त में लेन देन को लेकर हुए विवाद के चलते परस राम दम्पति पर हुए जानलेवा हमले में देवभूमि की छवि तार तार हुई थी। गंभीर रूप से घायल दम्पति को पहले नेरचौक रेफर किया था और परस राम की हालत ज्यादा नाजुक होने के चलते उसे पीजीआई रेफर किया था। अब ऑपरेशन होने के उपरांत उसकी हालत में सुधार हुआ है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज पीजीआई में परस राम फौजी का कुशल क्षेम पूछा और जल्द स्वास्थ होने की कामना की। वहीं कथित मुख्य आरोपी सहित 6 लोगों को उक्त मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से 2 को क्लीन चिट दे दी गई है।