दाड़लाघाट : महाविद्यालय में हुई अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में शनिवार को अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य मनोज कुमार ने की। बैठक में सत्र 2021-22 का लेखा-जोखा सभा में प्रस्तुत किया गया, जिसे सभा द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके बाद पुरानी कार्यकारणी को भंग करके बैठक में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अभिभावक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई पीटीए कार्यकारिणी में राजेश गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। इसके अतिरिक्त हेमराज ठाकुर को उपाध्यक्ष, प्रो.संदीप महासचिव, चेतराम सह सचिव, पाल शर्मा मुख्य सलाहकार, सुमन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सदस्यों में उमा ठाकुर, विद्या देवी, हरि चंद, बाबू राम, प्रो.अजय, प्रो.सुरेश को शामिल किया गया। कार्यकारी प्राचार्य मनोज कुमार ने नई कार्यकारिणी के गठन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अभिभावक शिक्षक संघ बनाने का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों और अभिभावकों मिलजुल कर काम करना है। इस अवसर पर नवनियुक्त पीटीए अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि कॉलेज के विकास में और छात्रों की समस्याओं के निवारण के लिए हम सभी मिलजुल कर कार्य करेंगे।
