पालमपुर : कृषि विज्ञान केंद्रों व मुख्यालय में पार्थेनियम जागरूकता सप्ताह संपन्न

प्रतिमा राणा। पालमपुर
चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में गाजर घास (पार्थेनियम) उन्मूलन जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के अंतगर्त ग्रामीणों को जागरूक किया गया। 16 से आरंभ हुए जागरूकता सप्ताह में पार्थेनियम को वैज्ञानिक तरीके से समाप्त किए जाने को लेकर ग्रामीणों को जानकारी प्रदाकन करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रधान अन्वेषक डॉ. एसएस राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, खरपतवार निदेशालय जबलपुर मध्य प्रदेश द्वारा पार्थेनियम जागरूकता सप्ताह के अंतगर्त विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्रों के तहत जागरूकता कार्यक्रमों में ग्रामीणों को एकीकृत साधनों के साथ खरपतवार की देखभाल करनी की सलाह दी गई। खैरा, जिया, उस्तेहड़, पढ़ियारखड़ व मनियाड़ा में किसानों को पार्थेनियम की समस्याओं और प्रबंधन के बारे में शिक्षित किया गया।