शिमला : चरित्रहीन और महिला विरोधी व्यक्ति के पार्टी छोड़ने से पार्टी को नहीं पड़ेगा कोई फर्क : गौरव शर्मा
आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से भाजपा में दिख रही बौखलाहट
महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले लोगों की पार्टी के भीतर कोई जगह नहीं
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए पूर्व अध्यक्ष और दो अन्य लोगों के खिलाफ आज शिमला में आप नेताओं ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि पूर्व अध्यक्ष के गतिविधियों और उनके आचरण को लेकर आप आज उन पर कार्यवाही कर उनको निकालने जा रही थी, लेकिन बीजेपी ने अपनी चाल चरित्र और चेहरा को दिखाकर ऐसे चरित्रहीन व्यक्ति को अपने साथ मिला लिया। शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा, एसएस जोगटा और मुनीष शर्मा ने कहा कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले लोगों की पार्टी के भीतर कोई जगह नहीं है। ऐसे में इस तरह की प्रवृत्ति वाले लोगों की कोई जगह नहीं है और इस तरह के लोग समय पर चले जाएं तो अच्छा है। संयुक्त बयान में उन्होंने कहा कि पार्टी से निकालने से पहले ही अनूप केसरी ने भाजपा जॉइन कर दी। क्योंकिं उन्हें पता था कि आज वे पार्टी से निष्कासित होने वाले हैं।
उन्होंने बीती रात 12 बजे ही भाजपा का दामन थाम लिया है, लेकिन भाजपा का दामन थामने पर उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला उन्होंने कहा कि वे आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष को नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति को पार्टी में शामिल किया है, जिसका व्यबहार महिलाओं के प्रति सही नहीं है, जो महिलाओं को गंदी नजर से देखता है, जिसकी नियत महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भाजपा ही अपना सकती है, जिसका वजूद धीरे-धीरे खत्म ही रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, उसकी बौखलाहट में भाजपा इस तरह देखी जा रही है, जो हर किसी को अपना रही है इसके लिए रात को 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री हिमाचल पहुंचकर उनको टोपी पहना रहे हैं.उन्होंने कहा कि हाल ही में मंडी रैली के दौरान भी पार्टी ने उन्हें कोई तव्वजों नहीं दी। क्योंकि पार्टी को सब मालूम हो गया था कि उनका व्यबहार किस तरह का है।
उन्होंने कहा कि पार्टी उन पर आज कार्रवाई कर रही थी, उससे पहले ही उन्होंने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का चेहरा स्पष्ट हो जाता है कि महिला उन्मूलन और महिला सशक्तीकरण के प्रति पार्टी की कैसी सोच है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के पार्टी में कोई जगह नहीं है। आप प्रवक्ता ने कहा कि केसरी आम आदमी पार्टी से गए हैं, ऐसे में उनका कोई दुःख किसी कार्यकर्ता को नहीं है, बल्कि कार्यकर्ता खुश हैं। प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
उधर, मुनीश ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सभी कार्रवाई रात के अंधेरे में होती है। बीती रात को भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ने आम आदमी पार्टी से दागी नेता व चरित्रहीन नेता को पार्टी जॉइन करवाई इससे साफ पता चलता है कि भाजपा में कितनी बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मंडी रैली के बाद पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है, उससे भाजपा बौखलाहट में है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों भी भाजपा के ऊंचे औहदे पर बैठे नेता का व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है, जिससे भाजपा का चरित्र भी साफ दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा यह बताए कि वह महिला के सम्मान में है या महिला के अपमान में है, जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यक्ति के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि पार्टी में ईमानदार लोग आने को आतुर हैं और जिनका पार्टी में स्वागत है।
उधर, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एसएस जोगटा ने कहा कि पार्टी को जैसे ही केसरी के गलत कामों की जानकारी मिली पार्टी ने वैसे ही इस व्यक्ति के खिलाफ करने का निर्णय लिया, जिसे आज पार्टी से निकालना था उसने एक दिन पहले ही भाजपा का दामन थाम लिया, ऐसे व्यक्ति की न तो पार्टी में कोई जगह है और न ही कोई आवश्यकता है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भाजपा की शिमला रैली को फ्लॉप शो करार दिया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के लिये भाजपा ने शिमला में एक रोड़ शो और जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया जो पूरी तरह से फ्लॉप रहा। इस रोड़ शो और जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने एमसी और डीसी ऑफिस के कर्मचारियों को बुलाया था, जिससे साफ दिखाई दे रहा है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली पार्टी के पास आज कार्यकर्ता भी नहीं जुटा रहे हैं। क्योंकि देश और प्रदेश में आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है।
