दाड़लाघाट :मंडल के तहत नहीं हो रही सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पे फिक्सेशन-प्रेम केशव
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सलाहकार कमल ठाकुर ने की। अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में प्रदेश विद्युत मैनेजमेंट से आग्रह किया कि संशोधित वेतनमान के तहत सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पे फिक्सेशन अभी तक मंडल के तहत नहीं हो रही है, उसे शुरू कराने का आग्रह के साथ 5,10,15 व 20 प्रतिशत राशि को बेसिक पेंशन में सम्मलित करना प्रमुख मांग जो बोर्ड मैनेजमेंट प्रदेश सरकार से आग्रह किया जा चुका है। केशव ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने विद्युत कानून जो संसद में पास होने जा रहा है, उसकी भरपुर खिलाफित की गई। इस कानून से कर्मचारियों के इलावा उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ेगा। इस दौरान बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर परसराम, सुखराम, नंद लाल, फुलुराम, किशोर चंद, सुखराम, रणजीत, सुहारुराम, ध्यान सिंह, सोहन, सत्य देवी, ग्यारु राम, जगत, कमल ठाकुर, जगन्नाथ, जानकी, कमल व किशोर सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
