शिमला में 29 सितंबर को लगेगी पेंशन अदालत
( words)
प्रवर अधीक्षक डाक घर, शिमला मंडल द्वारा सूचित किया जाता है कि शिमला मंडल कार्यालय में पेंशन अदालत 29 सितंबर को आयोजित होनी निश्चित हुई है। इस दिन अदालत डाक पेंशन भोगियों, फेमिली पेंशन भोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतें सुनेगी। यदि ऐसी कोई शिकायत हो तो उसे प्रवर अधीक्षक डाकघर, शिमला मंडल-171001 को दिनांक 26 सितंबर तक अवश्य भेजें।
