कुनिहार : स्थापना दिवस काे लेकर पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने की बैठक
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
विकास खंड सोलन की पट्टाबरावरी पंचायत के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में 15 जून बुधवार को होने वाले पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबरावरी हरिपुर के स्थापना दिवस समारोह के आयोजन बारे इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप की अध्यक्षता में इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक बारे जानकारी देते हुए डीडी कश्यप ने बताया कि समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है समारोह के सफल आयोजन के लिए आज हर पहलू पर चर्चा कर सभी कार्यकारणी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।
उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्यातिथि पेंशनर्ज कल्याण संगठन के राज्य अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा होंगे तथा समारोह की अध्यक्षता राज्य कार्यकारणी के सलाहकार व जिला सोलन के संगठन अध्यक्ष केडी शर्मा करेंगे। इकाई ने सभी पेंशनरों से इस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। इस बैठक में जगदेव गर्ग, केशव राम, प्रेम चंद, जगदीश शर्मा, शीलादेवी, बिशनदास व नेकराम कौंडल आदि मौजूद रहे।
