कुनिहार : पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन 15 जून को मनाएगा स्थापना दिवस
( words)
पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबरौरी हरिपुर द्वारा अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस विकास खंड सोलन की पट्टाबरौरी पंचायत के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में 15 जून को मनाया जाएगा। इस संबंध में अध्यक्ष पटाबरौरी हरिपुर पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन डीडी कश्यप ने बताया कि इस दौरान मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ के राज्य अध्यक्ष आत्मा शर्मा होंगे। वहीं समारोह की अध्यक्षता केडी शर्मा मुख्य सलाहकार राज्य पेंशनर्स एवं जिला अध्यक्ष पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन करेंगे।
