कुनिहार : पेंशनर एसोसिएशन कुनिहार ने मनाया 41वां अखिल भारतीय पेंशनर दिवस
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
पेंशनर एसोसिएशन कुनिहार ने पेंशनर कार्यालय में 41वां अखिल भारतीय पेंशनर दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्यातिथि वरिष्ठ नागरिक पीसी पंवर तो वहीं कुनिहार पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। मुख्यातिथि व विशेष अतिथि का एसोसिएशन द्वारा फूलमालाओं से स्वागत कर टोपी व शॉल देकर सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक प्रधान स्व. अमर सिंह ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
इसके उपरांत एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश सिंह व अन्य सदस्यों भागमल तनवर, गोपाल पंवर, डीएन परिहार, चेतराम भारद्वाज व विनोद जोशी ने पेंशनर दिवस पर अपने-अपने विचार साझा किए। अंत में मुख्यातिथि व विशेष अतिथि ने अपने संबाेधन में सभी को पेंशनर दिवस की बधाई देते हुए अपने विचार रखें। इस अवसर पर ज्ञान ठाकुर, दीपराम ठाकुर, इंद्रपाल ठाकुर, रणजीत कंवर, कृष्णदास वर्मा, कृष्ण लाल परिहार व विनोद जोशी आदि पेंशनर उपस्थित रहे।
