कुनिहार : पैंशनरों ने की अधिसूचना को संशोधित करने की मांग
रंजीत सिंह। कुनिहार
भारतीय राज्य पैंशन राज्य संघ के कुनिहार स्थित पदाधिकारियों व सदस्याें की बैठक प्रदेश महामंत्री इंद्र पाल शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। बैठक में सरकार द्वारा पैंशनरों को जारी किए गए नए वेतनमान के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के पत्र संख्या No. Fin(pen)A(3)-1/2022 part 11 dated 25 jan,2022 में एरियर पहली जनवरी, 2016 से पहली जनवरी 2021 लिखा गया है, जबकि 2022 लिखा जाना चाहिए था। कार्यरत कर्मचारियो के लिए अधिसूचना में बकाया राशि के भुगतान के लिए 2022 की गई है ।पैंशनरों के लिए यह तिथि 2021 लिखी गई है।
बैठक में सरकार से पैंशनरों के लिए की गई अधिसूचना को संशोधित करके उसे 2022 करने की मांग की गई तथा 65, 70 व 75 वर्ष पर मिलने वाली राशि को वर्तमान मुल पैंशन में दिए जाने की मांग की गई। बैठक में जिला महासचिव श्यामा नंद, वित सचिव ओंम प्रकाश गर्ग, जगदीश चंदेल, महा सचिव मनी राम, दीप राम चौहान, वीरेंद्र कुमार, सुशील शर्मा, गोपाल कृषण व ठाकुर दास मेहता सहित अन्य उपस्थित रहे।
