पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन राजगढ़ कार्यकारिणी ने ली शपथ
                                        ** पदाधिकारियों ने ली दायित्व निभाने की शपथ
पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन राजगढ़ खण्ड इकाई द्वारा लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिदत्त शर्मा ने समस्त पदाधिकारियों को पद संगठन के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रति तन, मन व धन से सेवा करने के लिए तत्पर रहने, दिए गए दायित्व को निष्ठा से निभाने, जाती- धर्म और राजनीती से ऊपर उठकर पेंशनर्ज बंधुओ और समाज के प्रती समर्पित रहने तथा संघ के संविधान के अनुसार कार्य करने की शपथ ग्रहण की। राजगढ़ इकाई के अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने कहा कि पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सभी पेंशनर्ज बंधुओ की हर तरह की समस्याओं का पहले भी निवारण किया गया है और भविष्य में भी निवारण करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
