साेलन : स्वछता के प्रति लाेगाें काे किया जा रहा जागरूक
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
सोलन को स्वछता श्रेणी के प्रथम स्थान पर लाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। घर द्वार से कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है और लोगों को स्वछता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। हालांकि नगर निगम के आगे कई चुनौतियां हैं, जिसमें पर्याप्त सफाई कर्मचारी न होना भी एक बड़ी वजह है। खैर नगर निगम दावा कर रही है कि इस वर्ष नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को कूड़ा मुक्त कर तस्वीर बदल दी जाएगी और विकास के आयाम स्थपित होंगे। नगर निगम क मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया की मॉल रोड और मुख्य बाजारों में राहगीरों के लिए छोटे कूड़ेदान लगाए जाएंगे, जिससे मॉलरोड व अधिकांश व्यस्तम क्षेत्रों में गंदगी न फैले।
