दाड़लाघाट : बिजली की समस्या से लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
अर्की तहसील की ग्राम पंचायत बागा करोग में इन दिनों बिजली की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आए दिन पंचायत बागा करोग में बिजली गुल रहने की समस्या से निजात करने की मांग की है। पंचायत बागा करोग के उपप्रधान श्याम लाल चौहान ने बताया कि आए दिन बिजली विभाग द्वारा बिना सूचना कट लगाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग द्वारा तूफान, बारिश में बिल्कुल भी सुविधा नहीं मिल पाती। विभाग द्वारा लोगों को दी जाने वाली सुविधा जीरो के बराबर है।
पंचायत के उपप्रधान श्याम लाल चौहान ने कहा कि एक तो गर्मी ऊपर से बरसात के मौसम में मक्खियों और मच्छरों का कहर के कारण बिजली विभाग द्वारा आंख-मिचौली से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की स्कूली पढ़ाई, महिलाओं का घर में कपड़े धोना, दहीं से छाछ बनाना ये सारे कामों में बहुत परेशानी बिजली गुल होने से दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। पंचायत उपप्रधान श्याम लाल चौहान ने प्रशासन व विभाग से मांग की है कि शीघ्र अति शीघ्र बिजली की समस्या में सुधार लाया जाए, ताकि बागा करोग पंचायत के लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिल सके।
