सोलन: चील की पत्तियों द्वारा निर्मित उत्पादों को लोग कर रहे पसंद
( words)
शक्ति सेल्फ हेल्प ग्रुप कदौन ब्लॉक धरमपुर की महिला निशा कालरा द्वारा चील की पत्तियों द्वारा बनाए गए सामान को लोग काफी पसंद कर रहे है। इन पाइन नीडल की मदद से कई तरह के हैंड मेड प्रोडक्ट्स बनाए जाते है। बता दें कि धरमपुर ब्लॉक की एरिया कॉर्डिनेटर प्रेमलता द्वारा वीकली स्टॉल लगाए जाते है। यह स्टॉल एनआरएलएम के द्वारा लगाए जाते है। निशा कालरा को चील की पत्तियों से हैंड मेड प्रोडक्ट्स बनाए हुए करीब 5 से 6 महीने हो चुके है। यह स्टॉल अमूमन हर हफ्ते धरमपुर के कौसोली चौक पर लगाए जाते है और शूलिनी मेले के तीनो दिन भी इन स्टालों को लगाया गया था।
