दाड़लाघाट : लाेगाें ने सरकार से कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत धुंदन द्वारा एक प्रस्ताव पारित कर सरकार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की गई है। ग्राम पंचायत द्वारा इस विषय को लेकर पारित किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि यह पंचायत 12 पंचायतों का केंद्र है। इन सभी 12 पंचायतों के निवासी धुंदन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते हैं, लेकिन यहां पर चल रहे स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं न होने के कारण लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उन्हें अपनी मेडिकल जांच करवाने के लिए शिमला या बिलासपुर जाना पड़ता है।
अतः इस स्वास्थ्य केंद्र द्वारा लाभांवित होने वाली सभी 12 पंचायतों ने इस स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करने की पुरजोर मांग की है। इन सब बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, निदेशक स्वास्थ्य विभाग तथा अर्की विधानसभा के एमएलए संजय अवस्थी के नाम मांग पत्र प्रेषित किए हैं और मांग की है कि शीघ्र धुंदन में स्वास्थ्य उपकेंद्र का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किया जाए।
