मंडी : लोगों को खूब भाए प्रधानमंत्री के स्नेही बोल
शिमला पधारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्नेही बोल मंडी वासियों को खूब भाए। मंडीवासियों ने सीधा उनका लाइव प्रसारण देखा। इस कार्यक्रम के लिए मंडी के सेरी मंच और सुंदरनगर के कृषि विज्ञान केंद्र में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई थी। इसके अतिरिक्त अन्य चैनलों पर लोगों ने प्रधानमंत्री की स्पीच सुनी। इस दौरान मंडी के सेरी मंच पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जल शक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में हिमाचल सरकार और खासतौर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की बार बार पीठ थपथपाई है। स्पष्ट है भाजपा प्रदेश में अगला चुनाव सीएम जय राम ठाकुर के नेतृत्व में लड़ेगी और प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी।
मंडी के सेरी मंच पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक कर्नल इंद्र सिंह, जवाहर ठाकुर और इंद्र सिंह गांधी, मिल्क फैडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष दलीप ठाकुर, नगर निगम की महापौर दिपाली जसवाल, उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट, नगर निगम पार्षद, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष युवराज बोध आदि मौजूद रहे।
