कोठी पंचायत के तीन गावं ने लिया पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला
कुनिहार। विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पँचायत कोठी के तीन गांवों तलोछ, तनसोला व परम्यानी के लोगों; ओमी, नीलु, नगेन्द्र तनवर, नरेश कुमार, सुभाष तनवर, राजेश ठाकुर, दिनेश तनवर, हेम सिंह तनवर, राजेश व गावं की महिलाओं सहित करीब 150 वोटरों ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
उक्त गावं के ग्रामीणों का कहना है कि उनका पोलिंग बूथ गावं से सड़क मार्ग द्वारा आना जाना करीब 10 किलोमीटर दूर नमोल स्कुल मे बनाया गया है, जबकि उन्हें रावमापा कुनिहार व पंचायत घर के पोलिंग बूथ करीब 1/2 किलोमीटर पड़ता है। इन गांवों के लोगों ने मांग की है कि उनका पोलिंग बूथ पँचायत घर या रावमापा कुनिहार किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इनका पोलिंग बुथ नहीं बदला गया तो हम चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर, भागमल तनवर, बलबीर चौधरी, बाबूराम तनवर ने कहा है कि सभा भी इनकी मांग का समर्थन करती है। उनका कहना है कि लोगों की मांग पर जैसे गावं के लोग विधान सभा व लोक सभा चुनाव में अपना वोट बॉयज स्कूल कुनिहार में बने पोलिंग बूथ में जा कर डालते है। उसी तरह इस बार पंचायत चुनाव में पंचायत घर या बॉयज स्कूल कुनिहार में ही पोलिंग बूथ बनाया जाए ताकि गावं के बुजुर्ग व महिलाएं अपने मत का प्रयोग कर सके। अगर समय रहते पोलिंग बूथ गावँ के नजदीक नही बनाया गया तो इस बार पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
