रामपुर बुशहर : हिमाचल की जनता को मिली बेहतर स्वास्थ्य व शहीदाें को 1 करोड़ की सहायता राशि की गारंटी- विकेंद्र सूद
मीनाक्षी। रामपुर बुशहर
आम आदमी पार्टी द्वारा आज हिमाचल प्रदेश की जनता को दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा 2 गारंटी दी गई। इस मौके पर उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक विशेष रूप से मौजूद रहे। जारी एक मेनिफेस्टो के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की जनता से कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनने पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में भिन्न-भिन्न सुविधाएं उत्तर प्रदेश की जनता को दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर दी जाएगी, जिसमें सभी प्रदेशवासियों को मुफ्त व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी, हिमाचल प्रदेश में दिल्ली की तरह शानदार अस्पताल बनाए जाएंगे, हर वार्ड में एक मोहल्ला क्लीनिक बनाया जाएगा। सभी दवाइयां टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे, रोड एक्सीडेंट मरीजों को पूरे हिमाचल में मुफ्त इलाज की सेवा दी जाएगी। प्रदेश में शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।
मीडिया को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विकेंद्र सूद ने कहा प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सिर्फ आम आदमी पार्टी ही मुद्दों पर जनता से वादे कर रही है, बल्कि भाजपा और कांग्रेस मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर खरीद-फरोख्त तथा सीबीआई जैसी एजेंसीज का डर दिखा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव में जनता इस बार मुद्दों पर वोट करेंगी। भाजपा और कांग्रेस के पांच वर्ष के खेल से तंग आ चुकी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में हिमाचल की जनता पूरा सहयोग करेगी और हिमाचल वीर भूमि है। आज तक शहीदों के परिवार को किसी भी सरकार ने इतना सम्मान नहीं दिया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब की तरह हिमाचल प्रदेश के सभी शहीद के परिवारों को एक करोड़ सम्मान राशि देना बहुत बेहतर कदम है। जिससे हिमाचल प्रदेश के हर एक सैनिकों के परिवारों में आम आदमी पार्टी के प्रति उम्मीद बढ़ी है, वह अगली सरकार लोग आम आदमी पार्टी की चाहने लगे हैं।
