पालमपुर : वर्षाें बाद मिली पट्टी, पंतेहड, टांडा और होल्टा के लोगों को बस सुविधा

प्रतिमा राणा। पालमपुर
पट्टी, पंतेहड, टांडा और होल्टा के लोगों को इस बस चलने से अत्यधिक लाभ होगा। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने इस नई बस सेवा को हरी झंडी देने के बाद जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। कपूर ने कहा कि यह बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि इतने वर्ष हो गए इस सड़क को बने हुए, लेकिन आज तक इस सड़क में कोई बस का रूट ही नहीं था, लेकिन हमने एक प्रयास किया है कि इस क्षेत्र को एक बस मिले। इसके लिए जहां में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर और परिवहन विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद करता हूं। वहीं, इस क्षेत्र के लोगों को भी बधाई देना चाहता हूं। कपूर ने कहा कि यह बस सुबह 9:00 बजे पालमपुर से चलेगी और 9:30 बजे पट्टी से होते हुए वापस आएगी और बड़ी जल्दी दोपहर को और शाम को लोगों को बस सुविधा का लाभ मिले इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे। कपूर ने बताया कि वह स्वयं इस बस में बैठकर निर्धारित रूट पर जगह-जगह सैकड़ों लोगों के स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित भी हुए और जिस तरह लोगों ने गर्मजोशी के साथ इस नई बस सेवा चलाने का स्वागत किया है, उससे यह स्पष्ट है कि हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार को एक बार पुनः जनता आशीर्वाद देने के लिए तैयार बैठी हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों भाजपा जोन प्रभारी अशोक राणा, डॉ. शांति स्वरूप, वूथ अध्यक्ष प्रदीप कुमार, पंकज शर्मा, ओंकार शर्मा, रमेश पाल, कांता देवी, ग्राम केंद्र प्रमुख पठानिया, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तामतो अवस्थी, सुनील गम्मू, गुरबचन, कुलदीप भाटिया, निजय अवस्थी, विशाल शर्मा, अमित मोन्टी, शाकिब कपूर व रवि मसंद ने कहा कि आज दिन 30 जुलाई ऐतिहासिक बन गया, जिसने पूरे होल्टा, पंतेहड़ व टांडा पट्टी के गांव वासियों में खुशी की लहर चल पड़ी, 20 वर्ष से बने इस रोड को पहली बार त्रिलोक कपूर की मेहनत और लोगों के प्रति प्रेम से बस सुविधा प्राप्त हुई। त्रिलोक कपूर जी का समस्त गांव वासियों की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद।