कांगड़ा : प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से दुखी : पंकज पंडित
( words)
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता पंकज पंडित ने दोनों राजनीतिक पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इसके लिए कांगड़ा में बाकायदा एक प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता दोनों पार्टियों की नीतियों से दुखी हो चुकी है और अब बदलाव चाहती है। इसके लिए जनता तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को ही देख रही है। प्रदेश में शिक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का बुरा हाल है। अत: जनता अब दिल्ली के मॉडल को अपनाना चाहती है और उसी तरह से प्रदेश में भी विकास भी चाहती है। पुलिस भर्ती पेपर लीकेज के बाद अब कालेज तक के पेपर लीक होने का मामला प्रकाश में आया है। इससे भाजपा की कार्यप्रणाली को भलीभांति ही समझा जा सकता है।