विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती के लिए स्वास्थ्य मंत्री का किया धन्यवाद
पुलिस पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन कुनिहार के प्रधान धनीराम तनवर, दीपराम ठाकुर, रत्तीराम शर्मा, लेखराम काइथ, संतराम चंदेल, गुरदयाल चौधरी, पतराम पंवर, रुपराम ठाकुर, केदार ठाकुर, मुनीलाल चौहान, बिना चोहान, आशा ठाकुर, पुष्पा सुद इत्यादि ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल के पत्र द्वारा एसोसिएशन को सुचित किया गया है कि आप द्वारा भेजे गए मांग पत्र पर मैंने कुनिहार सिविल अस्पताल में 108 एम्बुलेंस के लिए प्रबंधक निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को निर्देश दिए हैं कि जल्दी इस पर कार्रवाई करें। इसके लिए एसोसिएशन ने मन्त्री डॉ राजीव सहजल का धन्यवाद किया है।
प्रधान धनीराम तनवर ने कहा है कि एसोसिएशन चाहती है कि इस पर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि इससे पहले भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन द्वारा हमें अवगत करवाया गया था कि उन्होंने एम्बुलैंस प्रभारी शिमला को निर्देश दिए हैं कि आप कुनिहार विकास सभा द्वारा मांग पर जल्दी कार्रवाई करें मगर आज तक कुछ नहीं हुआ। अब मंत्री के आदेश पर स्वास्थ्य मिशन देखते हैं कि कितनी जल्दी इस पर कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल कुनिहार में विशेषज्ञ डाक्टर की तैनाती हो गए है जिसकी मांग बहुत समय से लगातार कुनिहार बिकास सभा द्वारा की जा रही थी। इस मांग के पूरा होने पर कुनिहार विकास सभा स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल का धन्यवाद करती हैं। अब हमें आशा है कि इसी प्रकार हमारी वर्षों से चली आ रही एम्बुलेंस 108 की मांग भी जल्दी ही पूरी हो जाएगी।
