देहरा में मेगा स्वास्थ्य कैंप के लिए लोगों ने किया केंद्रीय मंत्री अनुराग का धन्यवाद
केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सांसद मोबाइल स्वास्थ सेवा के 10 लाख लाभार्थी पूरा होने पर देहरा में हिमाचल प्रदेश का अब तक का सबसे बड़े मेडिकल कैंप का आयोजन बीते दिन करवाया, जिसमें 5312 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया तथा 3463 लोगों को निशुल्क नजर के चश्मे आंखों की जांच के बाद दिए गए।
देहरा के आम जनमानस को मिले इस लाभ के के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का संगठनात्मक जिला देहरा की जनता की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर देहरा सहित पूरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता व बड़े-बजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान परिवार के सदस्य की भांति रखते हैं। कैंप की जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी डॉ. सुकृत सागर ने बताया कि इस कैंप में देश के 50 से अधिक जाने माने विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने देहरा के लोगों का स्वास्थ्य जांचा।
इसके साथ ही अस्पताल-सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के 6 वर्ष पूरे होने पर अनुराग सिंह ठाकुर के निजी प्रयास से क्षेत्र के 20 दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग भी निशुल्क प्रदान किए गए। डॉ. सुकृत सागर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पिछले दो दशकों से देहरा की सेवा कर रहे है देहरा के विकास को गति दे रहे हैं।
अनुराग ठाकुर की बदौलत ही आज देहरा में 500 करोड़ रुपये की लागत से सेंट्रल यूनिवर्सिटी का निर्माण हो रहा है जिससे इसके आसपास की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी भविष्य में मेडिकल कॉलेज भी केंद्रीय विश्वविद्यालय में ही बनेगा, बनखंडी में बन रहे चिड़ियाघर में 90 प्रतिशत केंद्र का पैसा लगेगा। इसके साथ ही देहरा से हरिपुर सड़क केंद्रीय सड़क निधि से 10 करोड़ की बन कर तैयार है।
बनखंडी से हरिपुर सड़क पर 4 करोड़ प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत खर्च किया गया. इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने अभी हाल ही में पीएमजीएसवाई में 47 करोड़ की लागत से बनने बाली 5 सड़के देहरा के लिए स्वीकृत करवाई हैं साथ ही ढलियारा तथा नंदनाला पुल करोड़ों रुपये की लागत से बन कर तैयार हैं।
डॉ. सुकृत ने कहा कि अब अनुराग की ही बदौलत हरिपुर में सैकड़ों साल पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार एक करोड़ रुपये खर्च करके किया जाएगा। मैगा स्वास्थ्य कैंप के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं सहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, मंडल महामंत्री रणजीत गुलेरिया, देहरा नगर परिषद अध्यक्षा व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा सुनीता कुमारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रमन शर्मा, युवा मोर्चा सचिव प्रथम चौहान देहरा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सुभाष चौहान, हरिपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल महाजन, महिला मोर्चा सचिव कृष्णा देवी, सहित देहरा के आम जनमानस ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया।