नेरचौक (बल्ह) : आम आदमी पार्टी की जन कल्याण नीतियों से लाेगाें काे करवाया अवगत
( words)
नेरचौक बल्ह। अजय सूर्या
आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र बल्ह की कार्यकारिणी के द्वारा मंडलाध्यक्ष राकेश रावत की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आम आदमी पार्टी के दिल्ली से आए हुए पार्टी प्रभारी प्रशांत कुमार के स्वागत और उनके विचारों को सुनने के लिए इस इस बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की जन कल्याण नीतियों व कार्यप्रणाली को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कदम से कदम मिला कर चलना होगा, जिससे आने बाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को प्रदेश जनता की सेवा करने का अवसर मिल सके। इस बैठक में मंडल उपाध्यक्ष तारा चंद भाटिया, मंडल प्रवक्ता दिलीप पंत एससी मोर्चा अध्यक्ष धन देव व पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
