भरमाड़ : रंगड़ाें के काटने से व्यक्ति की टांडा में हुई मौत

राजेश कतनाैरिया। जवाली
जवाली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत भरमाड़ के एक व्यक्ति कि रंगड़ाें के काटने से मौत हो गई। जानकारी जाेगिंद्र सिंह (40) पुत्र राई सिंह वार्ड-6 का निवासी था। मृतक के भाई सोम राज ने बताया कि चार दिन पहले जाेगिंद्र सिंह अपने खेतों में घास लेने गया था और साथ लगते आम के पेड़ पर आम तोड़ने के जैसे ही ऊपर चढ़ा, उसके ऊपर रंगड़ाें ने हमला बोल दिया और पेड़ से नीचे गिर गया। साथ के खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसके घर सुचना दी, ताे उसके परिजन उसी समय उसे उपचार के लिए जवाली असपताल ले गए।
जवाली असपताल के डॉक्टरों ने उसे टांडा मैडिकल मै रेफर कर दिया गया। हालत जयादा गंभीर होने के कारण जाेगिंद्र सिंह ने चार दिन बाद टांडा में दम तोड़ दिया। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आज उसका शव परिजनों को सौंप दिया है। पंचायत प्रतिनिधियाें ने प्रशासन से मांग की है कि इसके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि इसके परिवार का गुजर-वसर हाे सके।