सोलन : विश्व अर्थ दिवस पर किया पौधारोपण, खुदाई में निकला शिवलिंग
विश्व अर्थ दिवस के अवसर पर अमित सिंगला सोशल वेल्फेयर सोसाइटी के चेयरमैन सुमित सिंगला के नेतृत्व में काठा और जुड्डी कलां एरिया में 150 के लगभग विभिन्न छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर ट्री गॉर्ड भी लगाए गए। इस दौरान सोसायटी के चेयरमैन सुमित सिंगला ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। बीबीएन को हरा-भरा बनाने के लिए संस्था ने गत 16 वर्षों हजारों पौधे रोपे हैं। वहीं सोसायटी मेंबर ने इस दौरान बीबीएन में 10000 से अधिक पौधे रोपित करने का संकल्प लिया। वहीं आज काठा गौशाला में वृक्षारोपण के दौरान एक चमत्कार हुआ। जैसे ही पीपल का पौधा लगाने के लिए सोसायटी की टीम ने खुदाई शुरू की तो इसी दौरान उसमें से एक शिवलिंग भी निकला। पूजा-अर्चना के बाद शिवलिंग पीपल के वृक्ष के नीचे ही स्थापित कर दिया गया। इस अवसर पर सुमित सिंगला ने बताया कि शीघ्र ही गौशाला काठा में एक मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त जुड़ी कलां एरिया में भी पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारियों के अतिरिक्त कई स्थानीय सामाजिक संस्थाओं और युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
