कीप हिमाचल क्लीन के तहत पौधरोपण अभियान का हुआ आयोजन
बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट ने मैजेस्टिक उदयपुर, लाहौल स्पीति हिमाचल प्रदेश में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया। पौधरोपण अभियान का आयोजन शासकीय डिग्री कॉलेज कुकमसेरी एवं जीएसएसएस उदयपुर में किया गया। इस अवसर पर एसडीएम उदयपुर राजकुमार ठाकुर ने दोनों स्थानों पर कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर बाहरा विश्वविद्यालय के डायरेक्टर एडमिशन एंड मार्केटिंग अनुराग अवस्थी एवं जनसंपर्क अधिकारी गौरव बाली के साथ रघुवीर सिंह, प्रधानाचार्य जीडीसी कुकमसेरी, शिव लाल प्राचार्य जीएसएसएस उदयपुर, राम चंद नेगी (नायब तहसीलदार-उदयपुर) उपस्थित थे। इस अवसर पर एसडीएम उदयपुर राजकुमार ठाकुर ने जनता से अपील की कि समय की आवश्यकता के चलते पर्यावरण का संरक्षण ज़रूरी है। उन्होंने ने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए अनुरोध किया।
