दाड़लाघाट : बुघार स्कूल में ईको क्लब के साैजन्य से राेपित किए पाैधे
( words)
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुघार में इको क्लब द्वारा विद्यालय परिसर में एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम के अंतर्गत विभिन्न औषधीय पौधे रोपित किए।जिसमें बेहण व रीठा इत्यादि मुख्य रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य रेखा राठौर, ईको क्लब प्रभारी मलकीत सिंह, कंप्यूटर अध्यापक मनोज, कार्यालय कनिष्ठ सहायक जगदीश चंद ठाकुर, कला शिक्षक रवि कुमार ने पौधारोपण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया। इस पौधारोपण अभियान में युवराज, पवन, खेमराज, खेताश, नेहा, हीना, भावना व निधि सहित इको क्लब के छात्रों ने भाग लिया।
