शिमला : पीएम मोदी की बात है निराली, उनका जादू जनता को खींचता है
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम पहाड़ों की रानी शिमला के रिज मैदान पर रखा गया। जब यह कार्यक्रम रखा गया तब यह निश्चित रूप से चर्चा थी कि मौसम कैसा रहेगा? कैसे यह कार्यक्रम सफल होगा? निश्चित रूप से आज कार्यक्रम हुआ तो हम सब को बहुत बेहतर लगा। भगवान ने मौसम को खुशगवार रखा। वहीं लगातार कुछ समय से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिस प्रकार से स्वयं इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए काम कर रहे थे, व्यवस्थाओं को देख रहे थे, और प्रदेश भाजपा का संगठन व कार्यकर्ता जिस प्रकार से इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित थे, आज जब प्रधानमंत्री शिमला पहुंचे तो निश्चित रूप से सबकी मेहनत सफल हो गई। एक ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ है जिसे हमेशा प्रदेश में याद किया जाएगा।
केंद्र सरकार ने अपने 8 साल पूरे होने पर कार्यक्रम करने के लिए शिमला को चुना, ये गर्व का विषय है। सबकी मेहनत से रिज पर रैली सफल हुई, आलम ये था कि जगह कम पड़ गई और बहुत लोग तो पहुंच ही नही पाए। हमें भी व्यवस्था के लिए लगाया गया था। सब सुबह जल्दी घर से निकले, समय पर पहुंचे और अपनी- अपनी ड्यूटी को संभाला। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर सब जोश से लबरेज थे। जब सुबह 7:30 और 8:00 वहां हम पहुंचे तो लगा कि लोग कितने आएंगे और कुछ ही समय में लोगों का जो सैलाब आया, उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से कुछ समय पहले ही हर ब्लॉक को भर दिया और रिज पूरी तरह से फुल हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपना जलवा है, उन्हें जनता सुनने आती है, उन्हें देखने आती है और प्रधानमंत्री भी विनम्र होकर के जिस प्रकार गाड़ी से उतर गए, रोड शो किया, देव भूमि को प्रणाम किया, देव भूमि के साथ अपने नाते को मजबूत करने का काम किया, यह अपने आप में अद्भुत है। यह जलवा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो हर रैली को ऐतिहासिक बना देता है। निश्चित रूप से कार्यकर्ता के रूप में हम सबके लिए लिए संतोष का विषय भी है कि केंद्र सरकार ने आठ वर्ष पूर्ण करने का कार्यक्रम शिमला में किया।
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। सरकार और संगठन दोनों ने मजबूती के साथ काम किया। कार्यकर्ताओं की लगन मेहनत देखते ही बनती थी। लगातार दिन रात एक कर शिमला सजाया गया। इस सफल कार्यक्रम के लिए जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जादू को श्रेय है, वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व संगठन की मेहनत को भी बहुत बड़ा श्रेय जाता है। हमारे शिमला से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निकल कर के आए, आम जनता निकलकर कर आई। हमारे कसुम्पटी क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व लोग निकल कर के आए। घर- घर निमंत्रण दिए गए थे, यह अपने आप में सफलता को दर्शाता है और निश्चित रूप से जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व और सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया, यह अपने आप में हम सब कार्यकर्ताओं के लिए भी उत्साह देने वाला है। वहीं मुख्यमंत्री के लिए तो यह भाजपा परिवार के सबसे बड़े नेता की शाबाशी है जो आने वाले समय में मिशन रिपीट करवाने में हम सब को मदद करेगा। बतौर कार्यकर्ता मुझे प्रसन्नता है कि मैं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में व्यवस्था का हिस्सा बनी और ऐतिहासिक कार्यक्रम की गवाही बनी।
पीएम मोदी ने पूछा - क्या दीपक आज भी पैदल जाता है?
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के अनाडेल मैदान में मंगलवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करने पहुंचे शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने उनसे जाखू हनुमान मंदिर जाने के लिए पूछा। इस पर मोदी ने भारद्वाज से दीपक शर्मा के बारे में पूछ लिया। मोदी ने पूछा कि दीपक क्या आज भी जाखू मंदिर पैदल जाता हैं? (मोदी ने दीपक भोजनालय के मालिक दीपक शर्मा के बारे में पूछा। दरअसल, हिमाचल भाजपा के प्रभारी रहते नरेंद्र मोदी और तत्कालीन शिमला मंडल अध्यक्ष दीपक रिज मैदान से करीब एक किलोमीटर खड़ी चढ़ाई चढ़कर पैदल जाखू मंदिर पहुंचते थे। तब मंदिर पहुंचने के लिए सड़क का ही विकल्प था। हालाँकि अब मंदिर पहुंचने के लिए रोपवे की सुविधा भी है।
