दाड़लाघाट : शिक्षा में गुणवत्ता हेतु पीएमआईसी मीटिंग का आयोजन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा शिक्षा खंड अर्की तथा धुंदन के गोद लिए 49 विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाने हेतु एक पीएमआईसी मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग की अध्यक्षता अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र गांधी ने की। बैठक में फाउंडेशन से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत आरती सोनी ने विभिन्न पाठशालाओं में फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। अंबुजा द्वारा मांगू में तैयार की गए मिनी साइंस सेंटर के बारे में भी सभी को अवगत कराया गया तथा प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट में एसीएफ द्वारा आधुनिक पुस्तकालय के निर्माण बारे चर्चा की गई, जिसके लिए सभी से सुझाव मांगे गए। बैठक में बच्चों को खेल कूद तथा पुस्तकों के प्रति रुझान पैदा करने की बात कही गई, ताकि बच्चे निरंतर व्यस्त रहे। उनका ध्यान नशे जैसी दुष्प्रवृत्ति की ओर न जा पाए।
पुस्तकालय को बढ़ावा देने की बात पर जोर दिया गया, ताकि बच्चों में पढ़ने की क्षमता का विकास हो सके। सभी ने एसीएफ द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस माैके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के प्रधानाचार्य राजीव गौतम, शिक्षा खंड धुंदन के बीईओ बृजलाल पंवर, बीआरसी लच्छीराम और नरेंद्र, सीएचटी दाड़ला कुलदीप, संतराम, नंद लाल, विजय गुप्ता, रामलाल, रूप दत्त, कपिल गुप्ता, ओम प्रकाश, हिमेश, रेखा व अनीता सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
