पीएनबी के मैनेजर ने दुग्ध उत्पादकों को बताई बैंक की योजनाएं
कामधेनु हितकारी मंच दुग्ध उत्पादन सहकारी सभा के पीपलूघाट क्लस्टर की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित हुई।बैठक में लगभग 55 दुग्ध उत्पादकों ने भाग लिया। इस दौरान शाखा प्रबंधक पीएनबी पीपलूघाट खेम सिंह मुख्यतिथि के तौर पर मौजूद थे। शाखा प्रबंधक द्वारा किसानों को केसीसी डेयरी और बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि बैंक महिलाओं को पशुपालन के लिए बिना गारंटी के 1लाख 60 हजार तक का ऋण उपलब्ध करवाती है। इसके लिए उनके पास दो दुधारू पशु और खाते का सिविल ठीक होना आवश्यक है। डेयरी के लिए 60 हाजर तक की केसीसी लिमिट पर तीन प्रतिशत के अनुदान का भी प्रवधान किया गया है। केसीसी की राशी को पशुपालक पशुओं के चारे, दवाईयों के अलावा अन्य उपयोगी वस्तुओं के लिए प्रयोग कर सकते है। इसके अलावा उन्होंने सोबरेन गोल्ड बांड योजना की भी विस्तृत जानकारी पशुपालकों को उपलब्ध करवाई।
बैठक में सभा सचिव जीत राम कौंडल, क्लस्टर हेड मनसा राम कौशल, समन्वयक चमन शर्मा, कृषि प्रसार अधिकारी चेतन ठाकुर, जय देव, प्रकाश ठाकुर आदि मौजूद थे।
