पावंटा साहिब : डेंटल कॉलेज में मनाया गया प्रोस्थोडोंटिक्स दिवस
( words)
पुरे विश्व में 22 जनवरी को प्रोस्थोडोंटिक्स दिवस मनाया जाता है | प्रोस्थोडोंटिक्स दन्त चिकित्सा की एक शाखा है जिसमें मुख्यत: नए दांत लगाना, दांतो का पूरा जबड़ा बनाना इत्यादि शामिल है। डेंटल कॉलेज पावंटा साहिब में भी 22 जनवरी को प्रोस्थोडोंटिक्स दिवस मनाया जा रहा है और साथ ही लोगों को मुफ्त में दांतों का पूरा जबड़ा लगाया जा रहा है। मुफ्त जबड़ा पाने के लिए 22 जनवरी से 29 जनवरी के बीच पंजीकरण करना होगा |