केंद्रीय विश्विद्यालय देहरा के प्रोफेसर को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में किया गिरफ्तार
( words)
देहरा स्थित केंद्रीय विश्विद्यालय के एक प्रोफेसर पर कुछ दिन पूर्व यूनिवर्सिटी की छात्रा ने बालात्कार के आरोप लगाए थे। इसपर कार्रवाई करते हुए देहरा पुलिस ने उक्त प्रोफेसर को हिरासत में लिया है। बताते चलें कि केंद्रीय विश्विद्यालय की एक छात्रा ने अपने ही कॉलेज के प्रोफेसर पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। छात्रा ने इसकी शिकायत देहरा थाना में दर्ज करवाई थी, जिसपर देहरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त प्रोफसर को हिरासत में ले लिया है। वहीं युवती का मेडिकल भी करवा दिया गया था। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
