देहरा: पुलिस ने अप्पर परागपुर में दुकान से पकड़ी 8 बोतल देसी शराब
( words)
विनायक ठाकुर । देहरा
पुलिस थाना देहरा के अन्तर्गत अप्पर परागपुर में पुलिस ने गश्त एवं यातायात चैकिंग के दौरान एक कन्फैक्शनरी की दुकान से अवैध शराब की 8 बोतलें देसी संतरा बरामद की है। बताया जा रहा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उक्त दुकानदार से यह शराब बरामद की है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि पुलिस ने दुकानदार सतीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
