देहरा : हरिपुर दोसड़का में पुलिस ने पकड़ी 8 पेटी अवैध देसी शराब
( words)
विनायक ठाकुर । देहरा
पुलिस थाना हरिपुर की टीम ने बनखंडी के हरिपुर दोसड़का में एक निजी कार में 8 पेटी अवैध देसी शराब पकड़ी है। थाना प्रभारी हरिपुर पवन कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ बनखंडी के हरिपुर दोसड़का में बाहनों की चेकिंग के लिए नाका लगाया था। इसी दौरान सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान कांगड़ा की तरफ से देहरा की ओर जा रही एक निजी कार को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। जब पुलिस ने कार की चेकिंग की, तो कार की डिक्की में से 8 पेटी अवैध शराब की बरामद की गई। इसके चलते पुलिस ने शराब की पेटियों को जब्त कर लिया। इसके साथ ही कार चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की के तहत मुकदमा दर्ज किया। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने उक्त मामले की पुष्टि की है।
