डाडासीबा में पुलिस ने पकड़ी 9 बोतल देसी शराब
( words)
विनायक ठाकुर । डाडासीबा
जसवां-परागपुर विधानसभा के तहत पड़ती पुलिस चौकी डाडासीबा द्वारा गश्त के दौरान एक राहगीर से 9 बोतल देसी शराब बरामद करने का मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें उक्त व्यक्ति शराब की बोतले लेकर कहीं जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने गश्त के दौरान उसे पकड़ लिया और उसके पास से संतरा मार्का की देसी शराब भी बरामद की, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी देहरा संदीप पठानिया ने की।
