नूरपुर : नारकोटिक्स मामले में पुलिस ने पकड़ी गाड़ी
मनीष ठाकुर । नूरपुर
पुलिस जिला नूरपुर व नारकोटिक्स टीम द्वारा नुरपुर क्षेत्र में नशे के खिलाफ छेडे गए अभियान के अंतर्गत कई नशा तस्करों पर लगाम कशी गई है। पंजाब से लगता क्षेत्र होने के कारण कई प्रकार के नशा तस्कर आए दिन पुलिस द्वारा काबू किये जाते हैं। इसी अभियान के तहत आज नारकोटिक्स टीम द्वारा जसूर बाजार में ड्रग पैडलर की गाड़ी जब्त की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कई दिनों से यह गाड़ी पुलिस की नजर में थी, जिसके चलते हैं आज जब ड्रग पैडलर नशा तस्करी करने जसूर बाजार से निकल रहा था, तो पुलिस ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की, किंतु वह नहीं रुका और आगे चलती हुई गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में सवार दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। पुछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति ने बताया कि वह गांव छन्नी बेली तहसील इंदाैरा जिला के स्थायी निवासी हैं। अमृतसर से आ रहे थे ड्रग पैडलर से एक किलो से ज्यादा चिट्ठा व 3 लाख 20 रुपए नकदी बरामद कर ली है। वह आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई जारी कर दी है।
