पुलिस पेंसनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन ने मांगे पूरी न होने पर जताई नाराज़गी
कुनिहार। पुलिस पेंसनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन कुनिहार ने सालों से अपनी मांगे पूरी न होने के कारण मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से नाराज़गी जताई है।
एसोसिएशन का कहना है की पुलिस पेंसनर्ज की पांच साल से चली आ रही मुख्य मांगों पर प्रदेश सरकार व पुलिस महानिदेशक ने किसी प्रकार से कोई विचार नहीं किया और न ही किसी प्रकार आश्वासन दिया है। जब नए पुलिस महानिदेशक ने पद संभाला है एसोसिएशन ने पत्राचार द्वारा उन्हें अपनी मांगों के बारे में आग्रह किया था लेकिन आज तक उन मांगों को लेकर एसोसिएशन को अवगत नहीं करवाया गया।
एसोसिएशन के प्रधान धनीराम तनवर ने मांग की है कि किसी भी पुलिस पेंशनर के निधन होने पर अन्तिम सम्मान के समय फौजी पेंशनर की तर्ज पर कुछ राहत राशि पीड़ित परिवार को दी जानी चाहिए। साथ ही साल 2015 के अन्तिम सम्मान के आदेश की कापी थाने चौकी के नोटिस बोर्ड या थाने की स्टैंडिंग आर्डर फाइल पर रखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्दी ही अपनी मांगों को लेकर एसोसिएशन पुलिस महानिदेशक महोदय से मुलाकात करके उनके समक्ष पेश करेगी।
इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान धनीराम तनवर, गुरदयाल चौधरी, दीपराम ठाकुर, रत्तीराम शर्मा, लेखराम काइथ, संतराम चंदेल, आशा ठाकुर, पुष्पा सुद, रूपराम ठाकुर, पतराम पंवर, केदार ठाकुर, जगदीश चौहान, मुनीलाल चौहान, बिना चौहान, राजेंदर शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
