पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोशियेशन की मांगे पूरी न होने पर बोले अध्यक्ष
कुनिहार। हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोशियेशन कुनिहार के अध्यक्ष धनीराम तनवर ने कहा कि जब भी किसी पुलिस पेंशनर्स का निधन होता है तो उसे भी एक फोजी पेंशनर्स की तरह अंतिम सम्मान विभाग द्वारा दिया जाना चाहिए, क्यूंकि जब भी किसी फोजी पेंशनर्स का निधन होता है तो फोजी अधिकारी उसके अंतिम संस्कार में शामिल होकर पुष्प चक्र अर्पित करके पीड़ित परिवार को कुछ राहत राशि भी प्रदान की जाती है।
तनवर ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस पेंशनर्स ने भी अपनी जवानी के 35 से 40 वर्ष कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी सेवाए देश को दी है व चौबीस घंटे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खड़े रहे हैं। इतना ही नही उक्त मांग बारे एक मांग पत्र एसोशियेशन द्वारा देश के तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भी भेजा गया था जहां से प्रदेश सरकार को भी निर्देश दिए गए थे जिसकी प्रतिलिपि एसोशियेशन को भी सुचना हेतु प्राप्त हुई थी। इस प्रकार पुलिस महानिदेश शिमला से एक आदेश अगस्त 2015 को प्रदेश के सभी पुलिस अधिक्षको को जारी हुआ था कि जब भी किसी पुलिस पेंशनर्स का निधन होने की सुचना थाना में मिलेगी तो थाने के एस एच ओ स्वयं स्टाफ सहित उक्त पेंशनर्स के घर जाकर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होकर अंतिम सम्मान प्रदान करके पीड़ित परिवार को संवेदना प्रकट करेगा।
धनीराम तनवर ने कहा कि बड़े ही खेद का विषय है कि इस प्रकार के जरुरी आदेशो को सीन एंड फ़ाइल करके खामोशी बस्ते में डाल दिया गया है, क्योकि जब भी पुलिस पेंशनर्स के निधन की सुचना थाना चौकी में दी जाती है तो वंहा से जवाब दिया जाता है कि इस प्रकार के आदेशो की उन्हें कोई जानकारी ही नहीं है जबकि एसोशियेशन द्वारा कुछ मांह पूर्व ही पुलिस मुख्यालय शिमला आई जी वेलफेयर के साथ हुई बैठक में भी यह विषय उठाया था। हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोशियेशन ने प्रदेश पुलिस महानिदेशक से आग्रह करते हुए कहा कि उक्त आदेश कापी को ठाणे के नोटिस बोर्ड पर लगाने व् स्टेंडिंग आर्डर फाइल में रखने के आदेश दिए जाये ताकि पुलिस पेंशनर्स को भी इंसाफ मिले व् निधन होने पर पुलिस पेंशनर्स को भी फौजी की तरह अंतिम सम्मान मिल सके।
