ज्वालामुखी : तुऐं दी वां टिहरी रोड में पुलिस कर्मियाें की होगा सालाना फायरिंग अभ्यास
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 31 जनवरी व पहली फरवरी, 2023 को जिला देहरा के अंतर्गत पुलिस थाना देहरा, रक्कड़, ज्वालामुखी, खुंडियां व इनके अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकियों के सभी पुलिस कर्मचारियों का सालाना फायरिंग अभ्यास ज्वालामुखी के तुऐं दी वां टिहरी रोड में समय सुबह 11 से 3 बजे तक किया जाएगा। डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपॉल सिंह ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि आगामी 31 जनवरी व पहली फरवरी 2023 को उपरोक्त स्थान पर न जाएं व अपने मवेशियों को भी इस स्थान से दूर रखें।
