नगरोटा सूरियां : पुलिस ने नाकाबंदी में कार से बरामद की 11 पेटी अवैध शराब, मामला दर्ज
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के अंतर्गत नाकाबंदी में देर शाम को एक कार से 11 पेटियां अंग्रेजी शराब जमाइका 3 एक्स रम पकड़ी। पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी हेड कांस्टेबल विजय कुमार के नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान नगरोटा सूरियां में एचपी (40 सी 9444) (आई 20) कार को रोका गया, जिसे चालक राजीव राणा पुत्र किशन सिंह राणा निवासी गांव कोठरू डाकघर सलोल तह व थाना कांगड़ा तथा इसके साथी करतार सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी गांव व डाकघर तियारा थाना गग्गल तह व जिला कांगड़ा थे तथा तलाशी से कार के अंदर से अंग्रेजी शराब जमाइका 3 एक्स रम की 11 पेटियां पकड़ी, जिससे कुल 132 बोतलें कुल मात्रा 99,000 मिलीलीटर अबैध शराब बरामद की गई। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी नूरपुर मदन कुमार ने कहा कि कार चालक व साथी पर आवकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार व शराब को कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
