इंदाैरा : त्योड़ा में पुलिस ने अवैध खनन करते हुआ जेसीबी व एक ट्रैक्टर किया जब्त
मनीष ठाकुर । इंदाैरा
अवैध खनन के खिलाफ छेड़े अभियान के दौरान इंदौरा व ठाकुरद्वारा पुलिस ने मंड क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर काबू किया। थाना प्रभारी इंदाैरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि आज पुलिस थाना इंदौरा व पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम को साथ लेकर मंड एरिया में रूटीन गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि मंड मझवा व्यास नदी किनारे त्योड़ा गांव की सीमा के साथ लगती भूमि पर जेसीबी से अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रालियाें के माध्यम से खनन मटिरियल पंजाब के मिरथल व हिमाचल के मिलवा में ले जाकर महंगे दामों में बेचा जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए बताई गई जगह में दबिश दी। इस दौरान एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर को अवैध खनन करते हुए काबू किया। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई के लिए मामला इंदौरा कोर्ट भेजा है।
