दाड़लाघाट में पुलिस सख्त, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के काट रहे चालान
दाड़लाघाट पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले मनचले चालकों के चालान काटकर उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह और उनकी टीम ने एक स्पेशल कैंपेन के तहत चालकों द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल यूज़ और प्रेशर हाॅर्न का इस्तेमाल करने पर उनके चालान काटे। उन्होंने बताया कि इस कैंपेन के तहत उन्होंने आठ प्रेशर हॉर्न के चालान किए तथा तीन मोबाइल यूज के चालान काटे जिससे सरकार के खजाने को 63900 रुपए का राजस्व प्राप्त किया।
एसएचओ जीत सिंह ने यह भी बताया कि त्योहारों के मौसम में ड्रंक ड्राइविंग और ओवर स्पीड के चालान भी किए जाएंगे। इस कैपेन में उनकी टीम में हेड कांस्टेबल बृजमोहन, चंद्रमोहन कांस्टेबल मनजीत भी मौजूद रहे। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
